फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber Crime: Fake Facebook ID of cricketer Rinku Singh's sister created

Cyber Crime: क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, पीएम-अखिलेश के साथ AI तस्वीरें भी कीं पोस्ट

Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime: Fake Facebook ID of cricketer Rinku Singh's sister created
demo - फोटो : Adobe Stock

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। जिस पर लगातार पोस्ट भी की जा रही है। इसे लेकर जब उनको परिचितों ने फोन किए तो खुद नेहा ने अपनी आईडी से वीडियो डालकर लोगों को आगाह किया है। साथ में वे शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस को शिकायत देंगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहने वाली क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह की इंस्टाग्राम व फेसबुक पर आईडी है। उनकी आईडी पर ब्लू टिक भी है। साथ में साढ़े तीन लाख फालोवर्स हैं। मगर पिछले कुछ दिन से उनके नाम से एआई से फोटो बनाकर फेसबुक आईडी बना ली गई है। जिस पर उनके साथ एआई से फोटो बनाकर कभी पीएम नरेंद्र मोदी, कभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तो कभी सांसद व रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज संग फोटो डाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। जब लोगों के जरिये नेहा को पता चला तो नेहा ने अपनी आईडी से वीडियो डालकर इस आईडी को असली न मानने व उसे नजरंदाज करने की अपील की है। नेहा के अनुसार उन्हें लोगों ने कॉल पर इस विषय में जानकारी दी थी। अब वे शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस से शिकायत करेंगी। साथ में इस फर्जी आईडी पर लोगों से रिपोर्ट करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed