{"_id":"582b68d14f1c1b7b388ff2eb","slug":"current-account-holders-withdraw-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू खाता धारक निकाल सकेंगे 50 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू खाता धारक निकाल सकेंगे 50 हजार
Amar Ujala, Aligarh
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
चालू खाता धारक निकाल सकेंगे 50 हजार
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से परेशान करेंट एकाउंट (चालू खाता) धारकों को केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। अब वह एक सप्ताह में 50 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा की स्वर्ण जयंती नगर शाखा के प्रबंधक पूरन सिंह ने बताया कि अब तक यह स्थित स्पष्ट नहीं थी लेकिन अब केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि करेंट एकाउंट होल्डर 50 हजार रुपये एक सप्ताह में निकाल सकेंगे। इसके लिए खाता कम से कम तीन महीने पुराना और लगातार चलन में होना अनिवार्य है। इसका आदेश पत्र प्राप्त हो गया है। इस पत्र के अनुसार करेंट एकाउंट धारकों को 2 हजार रुपये की नई करेंसी का ही भुगतान किया जाएगा। गौर हो कि बचत खाता धारक एक सप्ताह में 24 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं।
अब हर आईडी की फीडिंग
एक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग आईडी लगाकर कई बार रुपये निकालना अब आसान नहीं होगा। इस पर निगरानी के इंतजाम बैंक संचालकों ने कर लिए हैं। अब जो भी ग्राहक बैंक में जाता है, सबसे पहले उसकी आईडी की फीडिंग की जा रही है। ऐसे में अगर वह दूसरी आईडी लेकर दोबारा बैंक में आता है तो नाम, पिता का नाम, और पते के हिसाब से उसे ट्रेस कर लिया जाएगा।