फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cultural program in heritage school

अज्ञानता के अंधेरे से बच्चों को ले जाएं ज्ञान के प्रकाश की ओर

Thu, 24 Oct 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural program in heritage school
हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनरतले हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन जितना शानदार रहा, उतनी ही बच्चों की प्रस्तुति रही। पूर्व मुख्य आयकर कमिश्नर सैयद मोहम्मद अशरफ ने कहा कि दिवाली की मिठाई व खिलौनों के रंग ने यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को जीवित किया।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने सोसाइटी के स्कूलों से अपील की कि वह ग्रामीण अंचल के उन बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लें, जो अज्ञान के अंधेरे में भटक रहे हैं। विशेष आमंत्रण पर मेरठ से सीआईएस के पदाधिकारी विशाल जैन ने कहा कि समारोह की सफलता का श्रेय उमड़ी भीड़ को दिया। उन्होंने वर्तमान में सरकार की शिक्षा नीति व संस्था के प्रयासों से उसमें हुए परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। इनके अलावा मेरठ से सीआईएस के पदाधिकारी राहुल केसरवानी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर विशिष्ट अतिथि एसएसपी आकाश कुलहरि की पत्नी डॉ. स्वास्ति राव कुलहरि, एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद गुप्ता, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक प्रवीण अग्रवाल, अलबरकात पब्लिक स्कूल से अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, विजडम पब्लिक स्कूल से अनूप गुप्ता, मदर्स टच स्कूल की प्रिंसिपल आरती मित्तल, फैजल भाई, अनिल कुमार वर्मा, संत फिदेलिस स्कूल से प्रिंसिपल फादर सनी कोटूर, हैदर भाई, राजीव अग्रवाल, वीके चौधरी आदि मौजूद रहे।

हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में सास्कृति प्रस्तुति देखते अतिथि।

हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में सास्कृति प्रस्तुति देखते अतिथि।- फोटो : CITY OFFICE

हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में सास्कृति प्रस्तुति देखती अतिथि।

हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में सास्कृति प्रस्तुति देखती अतिथि।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed