{"_id":"66f663c2c9c6864d270e6624","slug":"culprit-in-11-year-old-robbery-gets-10-years-imprisonment-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 11 साल पुराने डकैती में दोषी को 10 साल कैद, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 11 साल पुराने डकैती में दोषी को 10 साल कैद, जुर्माना भी लगाया
Fri, 27 Sep 2024 01:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:20 PM IST
सार
11 नवंबर 2013 को व्यापार के लिए छह लाख रुपये व बंटी पांच लाख रुपये लेकर टेंपो से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो सवार आरोपियों ने टेंपो में टक्कर मार दी। पहले टेंपो की खिड़की में फायर किया, फिर दोनों व्यापारियों पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों 11 लाख रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र में 11 साल पहले हुए डकैती के मामले में दोषी को 10 साल कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे नौ विनय तिवारी की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन
एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि मामले में पशु व्यापारी राजुद्दीन निवासी मोहल्ला व्यापारियान, सादाबाद (हाथरस) ने तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि 11 नवंबर 2013 को वह व्यापार के लिए छह लाख रुपये व बंटी पांच लाख रुपये लेकर टेंपो से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो सवार आरोपियों ने टेंपो में टक्कर मार दी। पहले टेंपो की खिड़की में फायर किया, फिर दोनों व्यापारियों पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों 11 लाख रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद घटना को डकैती मानते हुए चार्जशीट लगाई। अदालत में इस मामले में जीवनगढ़ गली नंबर सात निवासी अकील ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया। इस पर अदालत ने उसे 10 साल कारावास की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन