फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowds gathered in temples to worship Maa Shailputri

चैत्र नवरात्र: मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड, घर-घर हुई घट स्थापना, हुए धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 30 Mar 2025 10:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। घर-घर अग्यारी हुई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Crowds gathered in temples to worship Maa Shailputri
हाथरस अड्डा पथवारी मंदिर में नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालू - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च से हो गया। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घर-घर घट स्थापना की गई। माता रानी का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। 

विज्ञापन

 
सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। नौरंगाबाद के नौ देवी मंदिर में भक्तों ने नौ देवियों के दर्शन किए। मात रानी को चुनरी ओढ़ाकर, धूप-दीप जलाकर भोग लगाया। देर शाम तक भजन-कीर्तन हुए। शाम को महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर के काली माता मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर में नौ दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इधर, हाथरस अड्डा के निकट पथवारी मंदिर, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सारसौल, भमौला स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed