{"_id":"56f98e104f1c1b8e1af0063e","slug":"crop-farmers-saw-waste-from-the-shock-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसल देखकर किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसल देखकर किसान की सदमे से मौत
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
सदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षा आंधी से बर्बाद हुई फसल को देख सोमवार को गांव शिवाला खुर्द में एक किसान की सदमे से मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में हाहाकार मच गया।
बता दें कि गांव शिवाला खुर्द निवासी पैंतालीस वर्षीय किसान मलखान पुत्र सुम्मेरी के पास अपना चार बीघा खेत है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति से बीस बीघा खेत बाकी पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। जिसके लिये दो लाख रुपये गांव के कुछ लोगों से तथा पचास हजार रुपये बैंक से कर्जा लिया था। पिछली बार हुई ओलावृष्टि में भी मलखान की फसल बर्बाद हो गई थी।
इस बार सोचा था कि अच्छी पैदावार होगी तो पहले और अब दोनों का कर्जा चुका देगा। लेकिन इस बार भी मौसम दगा दे गया। कुछ दिन पूर्व हुई आंधी वर्षा व ओलों की बरसात ने फिर से काफी हद तक फसल को बर्बाद कर दिया।
परिजनों के अनुसार मलखान सोमवार को घर से दरांती लेकर फसल काटने के लिये गया था। बर्बाद फसल को देख वह व्यथित हो गया। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ वह कराहते हुये घर पहुंचा ही था कि उसकी मौत हो गई। किसान के तीन बेटे व बेटी है। एसडीएम विमल अग्रवाल का कहना है कि मृतक के खेत में कोई नुकसान नहीं था उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने सूचना भी नहीं दी, बिना पोस्टमार्टम कराये ही दाह संस्कार कर दिया।