{"_id":"67e9a7edee74fb7a85037f49","slug":"crocodile-found-in-barautas-upper-ganga-canal-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101741-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बरौठा की अपर गंग नहर में मगरमच्छ मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी, पकड़ कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बरौठा की अपर गंग नहर में मगरमच्छ मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी, पकड़ कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा
Mon, 31 Mar 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:52 AM IST
सार
अचानक गंग नहर में मगरमच्छ निकल आया। जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीण डर गए। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
विज्ञापन
नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मगरमच्छ
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
बरौठा गांव के निकट अपर गंग नहर में पुल के निकट एक मगरमच्छ मिला। उसे लोगों ने देखा तो चर्चा फैल गई। राहगीरों के साथ ही आसपास गांवों के लोग मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
वन रक्षक गौरव कुमार ने बताया कि नहर में पानी कम होने से मगरमच्छ नहर पुल के निकट मंदिर के पास झाड़ियों में पहुंच गया था। सूचना पर सेक्शन अधिकारी धनीपुर संजय कुमार, पुत्तनलाल और मोहम्मद ईशाक मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान कर छोड़ा गया है।
विज्ञापन