फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crocodile entered the house after coming out of the pond

पोखर से निकलकर घर में घुस गया मगरमच्छ

Sat, 05 Jun 2021 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Jun 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the house after coming out of the pond
नई बस्ती पोखर में दिखा मगरमच्छ। - फोटो : CITY OFFICE
थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित नई बस्ती पोखर से निकलकर एक मगरमच्छ बृहस्पतिवार रात गली में टहलते हुए एक घर मे घुसने से चीखपुकार मच गई। बाद में कुत्तों के भौंकने से परेशान होकर मगरमच्छ वापस पोखर में घुस गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। तत्काल वन विभाग और नगर निगम को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई तो दूर किसी के मौके पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी मो यामीन खां ने बताया कि नई बस्ती पोखर में वर्षों से दो मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। वे कई बार बाहर भी निकल आते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 1:45 बजे एक मगरमच्छ पोखर से निकलकर बस्ती की गली में आ गया। गली में चलते-चलते मगरमच्छ आशु नाम के एक व्यक्ति के घर के खुले दरवाजे में घुस गया। घर के लोगों ने उसे घुसते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आये, लेकिन किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। इस बीच गली के कुत्तों ने उसे घेर लिया। उनके भौंकने की आवाज से परेशान होकर मगरमच्छ बाहर निकल कर वापस पोखर में चला गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोखर के किनारे पहुंचकर मगरमच्छ कुछ देर किनारे बैठा रहा। इस बीच कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि दो साल से मगरमच्छ इस पोखर में देखे जा रहे हैं। जो बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। नई बस्ती निवासी खान मोहम्मद नूर मोहम्मद, हसीना बेगम, जुबेर आलम व दिलशाद वसीम ने बताया कि मगरमच्छ निकलने से क्षेत्रीय लोग दहशत में हैं। कई बार वन विभाग और नगर निगम व क्षेत्रीय पुलिस को अवगत करा चुके हैं, मगर अभी तक किसी अधिकारी ने समस्या का निस्तारण नहीं किया। गत रात्रि भी वन व नगर निगम अफसरों को सूचना दी गई थी। लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई नहीं आया। एसडीओ वन सतीश कुमार ने बताया कि नई बस्ती पोखर से मगरमच्छ निकलने की सूचना मिली थी। वहां टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed