{"_id":"57ab89dd4f1c1b0445ee5420","slug":"yet-32-million-beer-laden-truck-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर 32 लाख की बीयर से लदा ट्रक गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर 32 लाख की बीयर से लदा ट्रक गायब
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामघाट रोड साधु आश्रम स्थित बीयर फैक्ट्री से निकलने वाला बीयर से लदा एक और ट्रक बीस दिन से गायब है। मगर थाना पुलिस को इस बार भी कोई चिंता नहीं दिख रही। इस बार फैक्ट्री से करीब 32 लाख की बीयर लेकर इलाहाबाद के लिए चला ट्रक गायब हुआ है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने के बाद फैक्ट्री की ट्रांसपोर्ट कांट्रैक्टर कंपनी के लोग एसपी देहात से मिले।
एसपी देहात ने प्रकरण में जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। यहां मौखिक तौर पर बताया गया कि एक माह में यह तीसरी गाड़ी गायब हुई है, जिनमें से एक का मुकदमा अतरौली में, दूसरी का एटा में दर्ज है और तीसरा मुकदमा दर्ज कराने में पुलिस से मदद नहीं मिल रही।
बीयर फैक्ट्री की ट्रांसपोर्ट कांट्रैक्टर कंपनी एटूजैड लॉजेस्टिक लिमिटेड के स्थानीय अधिकारी विजय कुमार निवासी रामघाट रोड एडीए व दिल्ली मुख्यालय से जुड़े रवि कुमार ने एसपी देहात को बताया कि उनकी गाड़ी संख्या यूपी 64 टी 9697 1500 पेटी बीयर लेकर 20 जुलाई को बिल व आबकारी पास सहित इलाहाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
यह गाड़ी पंडित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक मनोज कुमार व अनिल कुमार से ली थी, जिस पर ड्राइवर रमेश यादव निवासी बनारस, गाड़ी मालिक अशोक यादव निवासी राबर्टगंज सोनभद्र साथ गए थे। इनसे संपर्क के बाद अब संपर्क नहीं हो रहा है। इस संबंध में थाने पर सुनवाई न होने पर मदद मांगी है। यहां बताया गया कि बीयर फैक्ट्री से दो ट्रांसपोर्ट कांट्रैक्टर कंपनियां सप्लाई लाने ले जाने का काम कर रही हैं। दोनों कंपनियों के अब तक तीसरे ट्रक को इस तरह गायब किया गया है।
उनकी कंपनी का पहला ट्रक वाराणसी जाते समय गायब हुआ था, जिसका मुकदमा अतरौली में दर्ज है। उस मुकदमे में पुलिस ने यहां तक पता लगा लिया कि माल किसके माध्यम से कहां तक खपाया गया। इसके बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है। दूसरी कंपनी का ट्रक एटा से ड्राइवर क्लीनर को बंधक बनाकर गायब किया गया। उसका मुकदमा एटा में दर्ज है। उसमें भी कोई सुराग नहीं लगा। अब यह तीसरा ट्रक गायब हो गया है। इस पर एसपीआरए ने उन्हें आश्वासन दिया है।