फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women's scuttle collides with

महिला की स्कूटी टकराने पर बखेड़ा

Mon, 10 Dec 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 10 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Women's scuttle collides with
मारपीट के बाद एसपी सिटी से बातचीत करती पीड़ित महिला। - फोटो : Rupesh
महानगर के अतिसंवेदनशील जयगंज डाकखाना के पास रविवार देर शाम स्कूटी व बाइक टकराने की घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। यहां पहले गैर समुदाय के बाइक सवार हमलावरों ने स्कूटी सवार व्यापारी परिवार की महिला व परिजनों संग मारपीट कर दी। इस दौरान महिलाओं को खींच ले जाने की कोशिश, छेड़खानी व लूटपाट का भी आरोप है।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मगर बाद में थाने पहुंचे पूर्व मेयर सहित तमाम भाजपाइयों ने आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई को लेकर घंटों थाने में डेरा जमाए रखा। जहां अधिकारियों के आश्वासन व मुकदमे आदि की कार्रवाई पर बात शांत हुई। इधर, देर रात पुलिस ने घटनास्थल के पास के एक होटल को भी बंद करा दिया। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


सासनी गेट इलाके के एक व्यापारी अपनी पत्नी, बेटी व बेटे के अलावा अपने पारिवारिक मित्र की पत्नी संग स्कूटी व बाइक से देर शाम करीब सात बजे बारहद्वारी स्थित डीडी सिनेमा से फिल्म देखकर लौट रहे थे। स्कूटी को व्यापारी के मित्र की पत्नी चला रही थीं। व्यापारी का परिवार उनके साथ बाइक पर सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में व्यापारी थोड़ा पीछे रह गए। आगे चल रही महिला की स्कूटी जयगंज में डाकखाना से पहले पठानान मोहल्ला के मुहाने वाली गली पर मौजूद मुस्लिम होटल समुदाय विशेष के युवक की बाइक से टकरा गई। आरोप है कि इसी बात पर बाइक सवार के तीन चार बाइकों पर सवार अन्य दर्जन भर साथियों ने उन्हें घेर लिया। बीच बचाव में पीछे से आए व्यापारी व उनके परिजनों को भी घेर लिया।

इस दौरान तमंचों आदि से मारपीट करते हुए महिलाओं से छेड़खानी की गई। उन्हें गली में खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। आरोप महिलाओं से जेवरात लूटने व हवाई फायरिंग करने तक का है। इस सूचना पर तत्काल जयगंज चौकी के साथ-साथ थाना सासनी गेट, कोतवाली व देहली गेट से पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए।

बाद में पीड़ितों के समर्थन में पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी, ब्रजेश कंटक आदि सहित कई दर्जन भाजपा व हिंदुवादी नेता पहुंच गए। जहां तत्काल कार्रवाई, मुकदमा आदि की मांग के साथ घटना स्थल वाले होटल संचालक को घटना का जिम्मेदार ठहराया और उस पर भी कार्रवाई की मांग हुई। करीब रात दस बजे तक भाजपाई वहां मुकदमा लिखे जाने तक जमे रहे।

इस दौरान काफी हंगामे हालात बने रहे। थाने पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सीओ गभाना संजीव दीक्षित के अलावा कई थानों का फोर्स भी मौजूद रहा। देर रात होटल भी बंद करा दिया गया। इधर, इस संबंध में व्यापारी की तहरीर पर हमला, लूट, मारपीट आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में नामजद बाइक सवारों पर नूरी होटल से हथियार निकालकर हमलावर होने का आरोप है। इसमें बाबू, नौशाद, मिंटू, मोहसिन आदि को नामजद किया गया है।


घटना बाइक व स्कूटी टकराने के विवाद में मारपीट की हुई है। तहरीर में जो भी दिया गया है, उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तथ्यों व साक्ष्यों को भी देखा जाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
- विशाल पांडेय सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed