फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman shot dead

महिला की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली।
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली। Updated Tue, 02 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead
थाना पालीमुकीमपुर के गांव चंदियाना रामपुर में दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पहले तो ससुरालियों ने बदमाशों का हमला बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में पुलिस के सामने सारी कहानी उजागर हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना दादों के गांव अचला नगला निवासी लालजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी छह साल पहले पालीमुकीमपुर के गांव चंदियाना रामपुर निवासी विकास पुत्र नरेश के साथ की थी। अनीता और विकास के दो बच्चे भी हैं। लेकिन ससुराली दहेज के लिए अनीता का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन


अनीता की परेशानी को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले भैंस भी ससुराल भिजवा दी, लेकिन दहेज में नकदी की मांग कम नहीं हो रही थी। ससुराली अनीता के साथ मारपीट करते हुए लगातार उत्पीड़न करते रहे। कई बार समझाया भी मगर वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर अनीता की कनपटी पर तमंचा से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ससुरालियों ने बदमाश आने का हल्ला मचा दिया। इस सूचना पर एसओ सुभाष यादव मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंच गए।

लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ ही देर में सच्चाई सबके सामने आ गई। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर नायब तहसीलदार अजीत कुमार भी मौके पहुंचे, उनकी मौजूदगी में पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एसओ सुभाष यादव ने बताया कि इस मामले में पति विकास, ससुर नरेश, सास राजनश्री, देवर सज्जन, चचिया ससुर कश्मीर सिंह के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed