फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncontrollable car hits two girls, one dies

बेकाबू कार ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत

Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car hits two girls, one dies
मिथलेश की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala
सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुनी के निकट कॉलेज से घर जा रहीं दो छात्राओं को बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
विज्ञापन


लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज में गांव राजमार्गपुर निवासी मिथलेश पुत्री चंद्रपाल सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष तथा योगेंद्री पुत्री चंद्रपाल सिंह बीकॉम फाइनल की छात्राएं थीं। सोमवार को कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे दोनों अपनी-अपनी साइकिलों से गांव लौट रही थीं।
विज्ञापन


बताते हैं कि गांव पिलखुनी के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार दोनों को रौंदते हुए भाग निकली। हादसा होते ही राहगीर और आसपास के लोग भागकर घायलों के पास पहुंचे और उन्हें तत्काल ही एक वाहन के जरिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्री को अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिथलेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि कार चालक को जिरौली चौकी पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed