फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four members of an inter-district gang of thieves arrested; over 38 theft cases solved.

Rewari News: अंतरजिला चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 38 से अधिक चोरियों का खुलासा

Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four members of an inter-district gang of thieves arrested; over 38 theft cases solved.
चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। थाना कोसली पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेल, सोलर पैनल के केबल, कॉपर तार व उपकरण चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छावला दिल्ली निवासी अमित शौकीन उर्फ सीटू, खुर्शीद नगर निवासी धर्मवीर उर्फ बब्लू, चरखी दादरी के गांव चिड़िया निवासी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी और झज्जर के बहु गांव निवासी सतीश शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों से 38 से अधिक चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।डीएसपी कोसली विद्यानंद ने प्रेसवार्ता में बताया कि गांव जखाला निवासी सुल्तान सिंह ने थाना कोसली पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त की सुबह जब उनका बेटा गांव मुंडड़ा रोड स्थित ट्यूबवेल पर मोटर चलाने गया तो कोठड़ी का ताला टूटा था और अंदर से बिजली की केबल गायब था।
विज्ञापन

घटना वाली रात करीब 2:30 बजे खेतों में चोरी करते समय पड़ोसी लक्ष्मण की सतर्कता से ग्रामीणों ने एक आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू निवासी छावला, दिल्ली को पकड़ लिया लेकिन उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमित शौकीन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम चोरी का तांबे का तार बरामद किया था।
पुलिस टीम ने जब मामले की जांच की तो मुखबिर की सूचना पर 27 अगस्त को वारदात में संलिप्त 3 अन्य सह-आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू निवासी गांव खुर्शीद नगर, सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी निवासी गांव चिड़िया, जिला चरखी दादरी और सतीश निवासी गांव बहु जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया था।

पूछताछ में 38 से अधिक चोरियों का हुआ खुलासा
रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खेतों में लगे सोलर केबल, तांबे के तार, डोरी, स्टार्टर और नोजल आदि चोरी करते थे। आरोपियों ने रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के इलाकों में 38 से अधिक वारदातें की हैं। आरोपियों ने सदर रेवाड़ी क्षेत्र में 10, थाना कोसली क्षेत्र में 7, थाना रोहड़ाई क्षेत्र में 3, जाटूसाना क्षेत्र में 2 और थाना रामपुरा क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू के पास से 1.490 किलोग्राम कॉपर तार व डोरी, आरोपी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी के पास से 1.190 किलोग्राम कॉपर तार और आरोपी सतीश के पास से 1.400 किलोग्राम कॉपर तार बरामद किया है।


कबाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
डीएसपी कोसली विद्यानंद ने बताया कि पुलिस आरोपियों से चोरी का माल खरीदने व बेचने वाले कबाड़ियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी हो सकती है। डीएसपी ने कोसली ने प्रबंधक मनोज कुमार और जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र की तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed