फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   320 intoxicating pills seized from a house in Jagatkhana.

Rampur Bushahar News: जगातखाना में घर से 320 नशे की गोलियां बरामद

Mon, 31 Aug 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
320 intoxicating pills seized from a house in Jagatkhana.
जगातखाना पुलिस ने बरामद की नशे की गोलियां। स्रोत : जागरूक पाठक
सूचना के आधार पर पुलिस मारा छापा
विज्ञापन

ब्रौ थाने में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शहर से सटी कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बीती रात एक घर में छापा मारकर 320 नशीली गोलियां बरामद कीं। बरामद गोलियों को कब्जे में लेने के बाद मामला ड्रग इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली गोलियां बेचने का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर में छापा मारा। इस दौरान 320 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने गोलियों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर को दी।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब ड्रग इंस्पेक्टर बरामद गोलियों की जांच करेंगे और इनके संबंध में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जगातखाना क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ रही है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने बताया कि मामला संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed