{"_id":"62486b882e33535f3c715a13","slug":"two-vicious-people-caught-stealing-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 2.65 लाख के जेवरात व नकदी बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 2.65 लाख के जेवरात व नकदी बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
Sun, 03 Apr 2022 12:37 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:37 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपी शातिर हैं और चलती ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जब ट्रेन कॉशन व आउटर पर धीमी होती है या चेन पुलिंग करके ट्रेन से कूदकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीआरपी ने शनिवार को दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से 2.65 लाख रुपये के जेवरात व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मालगोदाम साइड से चेतन उर्फ तोतला निवासी चंदनियां, क्वार्सी व बबलू निवासी बड़ा कुआं लाइनपार व थाना टूंडला, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.65 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल, 3430 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर हैं और चलती ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जब ट्रेन कॉशन व आउटर पर धीमी होती है या चेन पुलिंग करके ट्रेन से कूदकर भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे थाना टूंडला व जीआरपी अलीगढ़ थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन