{"_id":"69685f3a3438baeba98f9fa6f2f87d2d","slug":"two-relatives-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साले की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा-साले की हादसे में मौत
अकराबाद।
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा-साले की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अकराबाद। अकराबाद में शादी के कार्ड बांटने जा रहे जीजा-साले को बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई है। गांव निनामई थाना सासनी हाथरस निवासी राजबहादुर पुत्र गजाधर सिंह बुधवार को बाइक पर ओमप्रकाश पुत्र भूदेव सिंह निवासी नगला मतवारी थाना विजयगढ़ को साथ लेकर अपनी साली की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारियों में अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही जीटी रोड स्थित मोहकम बाबा मंदिर के निकट पहुंचा, उसी दौरान अलीगढ़ की ओर तेज गति से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मृतक राजबहादुर के तहेरे भाई थान सिंह ने बस चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में लेकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।