फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor-filled trolley full of pilgrims, one killed

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, एक की मौत

Mon, 15 Apr 2019 01:55 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor-filled trolley full of pilgrims, one killed
हादसे में घायल श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरेनी दलपतपुर के पास गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।  
विज्ञापन


जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव महमूदपुर असदपुर के निवासी रंजीत सिंह पुत्र अवलेश सिंह के ट्रैक्टर ट्राली से ग्रामीण रामनवमी पर शनिवार को नरौरा गंगा घाट गए थे। रविवार की सुबह गंगा स्नान और बेलोन भवानी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। पीछे से एटा जनपद के थाना पिलुआ के गांव भोजपुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी आ रही थी।
विज्ञापन


दिन में करीब 11 बजे गांव औरेनी दलपतपुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों ट्रैक्टर चालकों में बहस होने लगी। बताते हैं कि बहस के दौरान ट्रैक्टर चल रहे थे, तभी पीछे वाले ट्रैक्टर से टकराकर रंजीत की ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई जबकि भोजपुर के लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग भागकर पहुंचे और सभी घायलों को उठाकर दूसरे वाहन से सीएचसी भेजा जहां चिकित्सक ने लटूरी सिंह पुत्र होम सिंह निवासी महमूदपुर असदपुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एसएसआई सतेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ओवरटेक के कारण यह हादसा हुआ है। 


हादसे में यह लोग हुए घायल
रंजीत सिंह, नरेश चंद्र पुत्र जनक सिंह, उमेश पुत्र नरेश चंद, कुसुमा पत्नी दुर्ग सिंह, ईश्वरदास पुत्र दताराम, गिरीश कुमार पुत्र माधव सिंह सभी महमूदपुर असदपुर (जिला हाथरस), अवनेश पुत्र जगदीश नगला हरिया, सत्यवीर सिंह पुत्र लायक सिंह, राहुल पुत्र इंद्रपाल, देवेंश पुत्र माधव सिंह सभी अमृतपुर, विजय सिंह पुत्र अमर सिंह, सन्नी पुत्र गजेंद्र सिंह, अशोक पुत्र विद्याराम, विजलेस पुत्र आराम सिंह सभी भोजपुर (जिला एटा) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed