फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three robbers arrested for robbing jewelery worth Rs 41 lakh

41 लाख रुपये के जेवरात लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 02:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 08 Jul 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested for robbing jewelery worth Rs 41 lakh
In the district hospital, recruitment of robbers Anu alias Bhim Prakash, Dev alias Devanand - फोटो : Amar Ujala
एक जून को अलीगढ़-मथुरा रोड में साथिनी और कालाआम चौकी के बीच दिनदहाड़े रोडवेज बस रोककर मथुरा के सराफा कारोबारी के दो सेल्समैनों से 41 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लूटने के प्रकरण में तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी ले जाने पर इनमें दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले लेकिन कुछ घंटों में ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद उन्हें दबोच लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश 25-25 हजार के इनामी हैं। उनको बाइक से भगाने वाले बदमाश को भी पकड़ लिया गया है।  
विज्ञापन


मथुरा के आर्य समाज रोड स्थित वैद्यजी ज्वैलर्स के दो सेल्समैन राजू व रवि सैनी एक जून को 1.656 किलो सोने के आभूषण (कीमत 41.41 लाख रुपये) लेकर अलीगढ़ के सराफा कारोबारियों को देने जा रहे थे, तभी उनसे लूट हुई थी। वैद्य जी ज्वैलर्स के मालिक सदानंद अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस वारदात में शामिल अन्नू उर्फ भीम प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश, देवा उर्फ देवानंद पुत्र किशन कुमार निवासी अहरोली थाना कासगंज, बल्देव पुत्र हुकम सिंह निवासी नगला डहरुआ थाना जमुनापार (मथुरा) को शुक्रवार की रात सासनी रोड काका चौराहे पर पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन


सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण के ले जाए गए थे। वहां अन्नू और देवा सिपाहियों को धक्का देकर अपने बाइक सवार साथी की मदद से भाग निकले। इस पर जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई। भागे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। जारौठ गांव के समीप खुद को घिरा देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उनके पैरों में गोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें भगाने वाला बाइक सवार बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर बाइक पर दोनों को भगाने वाले बदमाश धर्मेंद्र पुत्र चिरंजीव निवासी बसगोई (हाथरस) को सासनी रोड काका चौराहे से पकड़ लिया गया। उसके पास से चोरी की बिना नंबर की बाइक मिली है। बदमाशाें के पास से तीन लाख रुपये और दो देशी तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed