धरणीधर सरोवर के मंदिरों से चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसवां के धरणीधर सरोवर स्थित मंदिरों के ताले तोड़कर चोर हजारों का माल साफ कर ले गए। शुक्रवार की रात्रि में धरणीधर सरोवर स्थित हनुमानगढ़ मंदिर, समाधिस्थल, बारहद्वारी मंदिरों के ताले चटकाने के बाद मंदिरों में चढ़ावे के घंटे आदि सामान की चोरी करके ले गए। चोरी की घटनाओं को लेकर नगर के लोग आक्रोश व्यक्त किया है।
कोतवाल संजीव सिंह चौहान ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल और नगर के दुकानदारों के साथ बैठक करके घटनाओं के अनावरण की बात कही वहीं दुकानदारों से चौकीदार रखने की बात भी कही। कोतवाल का कहना था कि फोर्स का अभाव है ऐसी स्थिति में दुकानों व मकानों की रखवाली के लिए सर्दी के समय में चौकीदार रख लिए जाएं। जिससे अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।