{"_id":"623f59d652117f265c6525f2","slug":"the-third-friend-who-was-fighting-on-the-railway-track-after-drinking-alcohol-also-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर झगड़ रहे तीसरे दोस्त ने भी दम तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर झगड़ रहे तीसरे दोस्त ने भी दम तोड़ा
Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद पुल के नीचे शुक्रवार को गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे दोस्त ने भी उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
बता दें कि बरौला- जाफराबाद के मोहल्ला भाटिया नगर निवासी 38 वर्षीय नरेश कुमार, 24 वर्षीय अक्का निवासी आलमबाग, सिविल लाइंस, 35 वर्षीय नसीम पुत्र हनीफ निवासी बरौला जाफराबाद, बन्नादेवी रेलवे ट्रैक के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। तभी तीनों दिल्ली की ओर से आ रही गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। नरेश और अक्का ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीसरे साथी नसीम को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत बरौला-जाफराबाद पुुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर मरने वालों का सिलसिला नहीं थमा है। शुक्रवार देर शाम एक 27 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि शव की पहचान के लिए उसे पोस्टमार्टम हाउस की मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है।