{"_id":"5bae7eac867a554efb619e8f","slug":"the-man-who-posted-pornography-on-facebook-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने वाले सिपाही ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने वाले सिपाही ने की आत्महत्या
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रवि कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की एक परिचित युवती की फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड करने के आरोपी सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस सिपाही पर पीड़ित युवती की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सहारनपुर से भी बगैर सूचना दस दिनों से गायब था, जिसकी जानकारी वहां के आरआई की ओर से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद को दी गई थी।
चंडौस कस्बे का निवासी सिपाही रवि कुमार पुत्र लक्ष्मन सिंह (25) सहारनपुर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। वहां से दस दिन से बगैर जानकारी के लापता था। रवि कुमार पर चंडौस कस्बे की निवासी एक युवती के पिता ने गुरुवार को आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सिपाही रवि कुमार ने इस युवती से सवर्ण समाज का बनकर दोस्ती की। सिपाही के अनुसूचित जाति का होने का पता चलने पर युवती ने दोस्ती तोड़ दी। इस पर उसने युवती के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए।
चंडौस पुलिस के अनुसार गुरुवार की देर शाम रवि कुमार ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी कि वह गभाना थाना क्षेत्र के कनहोई गांव के पास बैठा है और तबीयत खराब है। उसने घर ले जाने की बात कही। परिजन उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिला। देर रात परिजन उसे इलाज के लिए चंडौस ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौके पर परिजनों को जहरीले पदार्थ के कुछ खाली पाउच भी पड़े मिले थे। परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
-------
सिपाही रवि कुमार के खिलाफ चंडौस थाने में रिपोर्ट दर्ज है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात उसने गभाना क्षेत्र में कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही चंडौस के पास उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
- सीपी सिंह, कोतवाल चंडौस।