फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The drunken husband tried to burn the children and the wife

शराबी पति ने की बच्चों और पत्नी को जलाने की कोशिश

Thu, 16 May 2019 01:40 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 16 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
The drunken husband tried to burn the children and the wife
घर में अशोक सिंह द्वारा लगाई गई आग के बारे में लोगों को बताती कमलेश । - फोटो : Rupesh
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर के रहने वाले एक शराबी ने गृह क्लेश के चलते कमरे में केरोसिन (मिट्टी का तेल) डालकर आग लगा पत्नी और तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की। पत्नी ने घर से बाहर भागकर अपनी और बच्चों की जान बचाई। इधर, आग लगती देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दे दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। वारदात के बाद से पति फरार है। 
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर का रहने वाला शिक्षक अशोक सिंह हाथरस के सिकंदराराऊ के एक स्कूल में तैनात है। वह सिकंदराराऊ में ही मां-पिता के साथ रहता है। मंगलवार की रात को अपने घर सुरेंद्र नगर आया था। पत्नी कमलेश के अनुसार पति ने मंगलवार रात को उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की थी। बुधवार सुबह वह घर में काम कर रही थी। तभी पति शराब के नशे में आया और घर के कमरे में जाकर एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन तोड़ दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने कमरे में आग लगा दी। तीनों बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) सहित मुझे आग लगे कमरे में बंद करने को खींचने लगे। बमुुुश्किल पति से बच्चों और खुद को छुड़ाकर घर से बाहर भाग जान बचाई। चीखपुकार सुन लोग आ गए। उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दे दी। इधर, भीड़ एकत्रित होते देख पति मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार महिला का पति फरार है। महिला तहरीर देने की बात कह रही है। तहरीर मिलने के बाद पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed