फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The driver left the spot rupee SSI line

रुपये लेकर छोड़ा चालक एसएसआई लाइन हाजिर

Wed, 03 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The driver left the spot rupee SSI line
हरदुआगंज के रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में कार्रवाई को 24 घंटे भी न बीते थे कि मंगलवार सुबह इगलास पुलिस का ऐसा ही मामला एसएसपी के सामने पहुंच गया। जिसे सुनते ही मूड ऑफ हो गया। पहले तो एसएसआई को वायरलेस पर ही खूब हड़काया। फिर सीओ से जांच कराई और देर रात एसएसआई व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से महकमा सन्नाटे में है।
विज्ञापन


इगलास पुलिस की रात्रि गश्ती जीप पर आरोप है कि सोमवार देर रात अलीगढ़ रोड के गांव भौरा-गौरवा के पास एक डीजल के टैंकर से डीजल चोरी का चालक द्वारा बेचा जा रहा था। तभी गश्ती जीप वहां पहुंच गई और डीजल चोरी करने वाले को दबोच लिया। मगर बाद में ले देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


 इसकी क्लीपिंग भी किसी ने कैद कर ली। मामले की शिकायत एक बसपा नेता के स्तर से लिखित में एसएसपी से सुबह की गई। साक्ष्य भी दिखाए गए। जिस पर कप्तान उखड़ गए और तत्काल सीओ इगलास को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। साथ ही वायरलेस पर खुद एसएसआई को हड़काते हुए पूरा मामला समझने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कह दिया कि उनके पास साक्ष्य हैं। देर रात मामले में सख्त निर्णय लेते हुए एसएसआई मुनेश बाबू कठेरिया, हमराह सिपाही सत्यवीर व प्रभात को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया है कि अभी मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed