{"_id":"57bf53164f1c1bec5fd4ef51","slug":"tensions-between-two-communities-in-bhujpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजपुरा में मठ-कब्रिस्तान के बीच दीवार को लेकर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुजपुरा में मठ-कब्रिस्तान के बीच दीवार को लेकर तनाव
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tension Between Peoples in Bhujpura
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर के अतिसंवेदनशीन भुजपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां पार्क में बने मठ व कब्र के पास दीवार लगाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। खबर पर तमाम भाजपाई भी पहुंच गए और विरोध करने लगे। इससे कुछ देर को माहौल गरमा गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दीवार को गिरवाकर मामले को शांत किया। तनाव को देखते हुए पुलिस व आरआरएफ तैनात कर दिया है।
वार्ड 65 के भुजपुरा में मिश्रित आबादी है। इसलिए ये इलाका अति संवेदनशील माना जाता है। भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के सामने स्थित गली में एक पार्क बना हुआ है, जिसमें मठ और कब्र पास-पास बनी हुई हैं। खास बात है कि यहां होली भी जलती है। मगर बुधवार को पार्क में कुछ लोगों ने दीवार लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह इसका विरोध किया गया। इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, विनय वार्ष्णेय आदि सहित दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने दीवार लगाए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया, जिससे माहौल गर्माने लगा। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ प्रथम राजकुमार, इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से मामले की जानकारी ली। विशेष समुदाय के लोगों ने कहा कि हम लोग झगड़ना नहीं चाहते। अगर दूसरे समुदाय के लोगों को एतराज है तो वह दीवार गिराने को राजी हैं। इस बात पर दूसरे समुदाय के लोग भी शांत हो गए। कुछ देर बाद दीवार को गिरा दिया गया। मामला शांत होने के बाद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र पुलिस के अलावा आरआरएफ को भी तैनात कर दिया है।