{"_id":"fa7567e652b2ee3ce82a882c03f6c628","slug":"tanker-sieged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर रोड पर टैंकर में भरा 21 लाख का तेल सीज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालपुर रोड पर टैंकर में भरा 21 लाख का तेल सीज किया
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। त्योहार से कुछ दिन पहले एफडीए की टीम ने जलालपुर रोड पर टैंकर में भरा करीब 21 लाख रुपये का खाद्य तेल सील कर दिया। इसके साथ ही वहां से तेल के कई नमूने लिए। इसके बाद टीम ने नगला मसानी में भी शिकायत के आधार पर छापा मारकर करीब एक लाख रुपये का माल सील कर दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मिलावटी खाद्य तेल की शिकायत के आधार पर जलालपुर रोड स्थित राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय के यहां पर छापा मारा। लाइसेंस की जांच की तो पता चला कि लाइसेंस की मियाद खत्म होने के बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। मौके पर विभिन्न ब्रांडों के लेवल लगे करीब ढाई हजार कनस्तर, सिलिंग का सामान, 125 टीन भरे हुए थे। इसके साथ वहां खड़े टैंकर में करीब 30 टन तेल था, जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये थे। टीम ने मौके से करीब तीन नमूने भरे।
इसके बाद टीम ने शिकायत के आधार पर नगला मसानी निवासी राजेश गुप्ता के यहां पर छापा मारा। जहां किनकी वाले चावल, चावल का आटा, मक्का के दाने, बेसन के कट्टे आदि मिले। टीम ने एक लाख रुपये का माल मौके पर सीज कर दिया। टीम ने यहां से टीम ने चार नमूने लिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।