{"_id":"5cba2c4ebdec22144f4191a8","slug":"suspended-three-employees-on-jam-fight-one-contract-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लड़ाने पर तीन कर्मचारी निलंबित, एक की संविदा समाप्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जाम लड़ाने पर तीन कर्मचारी निलंबित, एक की संविदा समाप्त
Sat, 20 Apr 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ डिपो के बे बिल कार्यालय में ड्यूटी के दौरान पैग बनाता परिचालक पुष्पेंद्र।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की अलीगढ़ डिपो के बे बिल कार्यालय में अंदर बैठकर शराब के जाम टकराना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। ड्यूटी के दौरान बोतल से पैग बनाते हुए कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने उन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक चालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अलीगढ़ डिपो के बे बिल आफिस का बताया जा रहा है। वीडियो में अलीगढ़ डिपो के वरिष्ठ लिपिक मुकेश सक्सेना के सानिध्य में परिचालक पुष्पेंद्र गहराना शराब के पैगबना बना रहे हैं, जबकि राकेश एवं संविदा चालक गिरेंद्र उर्फ बिट्टू बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह किसी से गाली गलौज करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विभागीय सूत्रों का कहना है इस तरह ऑफिस के अंदर शराब पीने का ये पहला मामला नहीं है। उक्त सभी व्यक्ति काफी दबंग बताए जाते हैं और अक्सर कार्यालय के अंदर शराब पीते हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी थी, लेकिन कर्मचारियों की दबंगई के कारण वह कार्रवाई से कतराते थे। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करना मजबूरी बन गई।