फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot himself by shooting his wife

पत्नी को गोली मारकर खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shot himself by shooting his wife
दिनेश्ा - फोटो : Amar Ujala
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव उसरह रसूलपुर में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पत्नी को गंभीर हालत में जेवर के कैलाश हास्पिटल व पति को अलीगढ़ ले जाया गया। अलीगढ़ में चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया। इस घटना का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि उसरह निवासी दिनेश कुमार पुत्र शिशुपाल (48) सुबह करीब नौ बजे घर पर एक कमरे में बैठा था। घर पर दरवाजों को ठीक करने के लिए मिस्त्री आया था। दिनेश के बड़े लड़के मनीष ने मिस्त्री से मरम्मत कार्य में ज्यादा आवाज न होने के लिए कहा। इसी बीच दिनेश कमरे के दरवाजे पर पहुंचा और बरामदे में पत्नी मुकेश को गोली मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मुकेश के हाथ के बाजू पर गोली लगी थी। परिजन घायल मुकेश को लेकर जेवर के कैलाश अस्पताल पहुंचे। उधर, कुछ देर बाद बंद कमरे के अंदर फिर गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो दिनेश ने अपने सिर पर गोली मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दिनेश को बाहर निकाला। दिनेश को परिजन अलीगढ़ लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश की पत्नी मुकेश की हालत में सुधार बताया गया है। पुलिस को दिनेश के शव के पास से एक तमंचा और दो खाली कारतूस मिले हैं।



लोगों के जरिए यह जानकारी हुई है कि दिनेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर अपने आप को गोली मार ली। दिनेश की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का जेवर के कैलाश हास्पिटल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। - संजय पांडेय, एसओ टप्पल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed