फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shivani forgotten her mother

खिलौनों की खुशी में मां के कत्ल का गम भूली शिवानी

Thu, 25 Feb 2016 07:55 PM IST
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Shivani forgotten her mother

अलीगढ़। डेढ़ माह पहले गभाना इलाके में मां की लाश के साथ बिलखती मिली मासूम शिवानी के चेहरे पर अब खिलखिलाहट देख लग रहा है कि शायद वह सदमे से उबर चुकी है। अब दिन भर वह खिलौनों संग खेलने और कागज पर चित्र उकेरने में खुश रहती है। वह चाइल्ड लाइन के काउंसलर्स के बीच घुल-मिल गई है। हालांकि अभी उसका इलाज जारी है। उसके भविष्य पर कोई निर्णय नहीं हुआ है, और अगर उसके परिवार की पहचान नहीं हुई तो वह शेल्टर होम भी जा सकती है।

विज्ञापन

फ्लैश बैक 

13 जनवरी को तड़के गभाना इलाके में एक महिला की लाश मिली थी। उसके पास शिवानी (3 वर्ष) बेसुध और जख्मी हाल में मिली थी। इस बच्ची को पुलिस ने चाइल्ड लाइन के माध्यम से इलाज के लिए भिजवाया। स्थिति सामान्य होने पर बच्ची ने अपना नाम शिवानी बताया था। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्ची को इलाज के लिए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

अब बिल्कुल ठीक हुई शिवानी

चाइल्ड लाइन के समन्वयक ज्ञानेंद्र मिश्रा के अनुसार बच्ची की हालत अब बिल्कुल सही है। हालांकि उसका इलाज जारी है। दो दिन पहले भी उसकी एमआरआई कराई गई थी। अब किसी तरह के सदमे का असर उसपर नहीं दिख रहा है। बच्ची भी दिन भर अब खिलौनों और कागजों पर चित्र उकेरने के साथ-साथ खेल-खेल में पढ़ने में व्यस्त रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब उससे मां को लेकर कोई जिक्र करो तो वह उस तरह ध्यान ही नहीं देती। शिवानी द्वारा उकेरे जाने वाले चित्रों का भी बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। समिति के आदेश तक बच्ची चाइल्ड लाइन में रहेगी। अगर कोई पहचान नहीं मिली तो शेल्टर होम भेजे जाने का नियम भी है।


एसओ गभाना मो. असलम बताते हैं कि बच्ची और लाश की पहचान के लिए डीसीआरबी के माध्यम से सभी जिलों और पड़ोसी राज्यों तक में संपर्क किया गया है। दूरदर्शन चैनल पर भी प्रसारण कराया गया है। समाचार पत्रों, पंफलेट भी प्रकाशित कराया गया है। मगर कोई सफलता नहीं मिल रही। फिलहाल बच्ची चाइल्ड लाइन के पास है। हमारी विवेचना जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed