Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chaos ensues as 58 fire incidents occur on Diwali; a domestic help trapped in a flat is rescued

Noida News: दिवाली पर आग की 58 घटनाओं से मची अफरातफरी, फ्लैट में फंसी मेड को बचाया

Mon, 09 Nov 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Chaos ensues as 58 fire incidents occur on Diwali; a domestic help trapped in a flat is rescued
पटाखों की चिंगारी से फ्लैट, बालकनी, फैक्ट्री, गोदाम और जिम तक में लगी आग
विज्ञापन

तीन साल के आंकड़ों के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए थे दमकल वाहन, नहीं हुई जनहानि

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी के बीच गौतमबुद्ध नगर में आग लगने की 58 घटनाएं सामने आईं। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक दमकल विभाग को लगातार आग लगने की सूचनाएं मिलती रहीं। कहीं फैक्ट्री और गोदाम में आग लगी तो कहीं हाईराइज सोसाइटियों के फ्लैट, बालकनी और पेड़ों तक आग की लपटें पहुंच गईं। सेक्टर-61 स्थित एक मकान में आग लगने के दौरान मेड अंदर फंस गई। दमकलकर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-1 स्थित पार्क एवेन्यू सोसाइटी में पटाखे का रॉकेट एक फ्लैट की बालकनी में जा गिरा। इससे वहां रखे पुराने कपड़ों और रद्दी में आग लग गई। घटना के समय फ्लैट में ताला लगा था। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह और अन्य निवासियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू में बालकनी में आग लगी, जबकि क्लियो काउंटी सोसाइटी में 22वीं और 28वीं मंजिल की बालकनियों में अलग-अलग घटनाएं हुईं। सेक्टर-74 की सुपरटेक केपटाउन और सेक्टर-75 की गोल्ड रिवेन्यू सोसाइटी में भी फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। निराला एस्पायर सोसाइटी परिसर में पेड़ में आग लगी तो छिपायाना बुजुर्ग के एक जिम में भी आग पहुंच गई। आईजी पार्क एवेन्यू सोसाइटी में पटाखे की चिंगारी से फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों में भी दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। सेक्टर-4 की ए-88 फैक्ट्री, छपरौला स्थित सूची पेपर मिल और सेक्टर-74 व हजरतपुर के गोदामों में आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां लगानी पड़ीं। इसके अलावा सेक्टर-71 में कैलाश अस्पताल के सामने एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली।

पहले से तैनात थीं दमकल की गाड़ियां
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि पिछले तीन वर्षों की आग की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए थे। इन जगहों पर पहले से दमकल की गाड़ियां तैनात की गई थीं। दिवाली की रात हर दो से चार मिनट में आग लगने की सूचना मिल रही थी। इसके बावजूद दमकल की टीमें लगातार सक्रिय रहीं और समय रहते आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी से किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई।


बाजारों और प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस

दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों, मॉल, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी। अधिकारियों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार के दौरान अव्यवस्था और हुड़दंग रोकने के लिए भी निगरानी बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed