{"_id":"5bd8b498bdec2269ad753d46","slug":"shahbaz-died-in-mutual-gangwar-two-arrested-in-jubair","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी गैंगवार में ही मरा था शाहबेज, जुबैर के दो साथी दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी गैंगवार में ही मरा था शाहबेज, जुबैर के दो साथी दो गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए शाहबेज की हत्या के आरोपी।
- फोटो : Rupesh
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में 23 अक्तूबर को हुई हुई शाहबेज की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्या में जुबैर गैंग के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने स्वीकारा है कि साथी संग मारपीट के बदले में यह हत्या की गई है। दोनों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। अभी पुलिस जुबैर व अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के नेतृत्व में सर्विलांस सेल, थाना सिविल लाइन की टीमों को लगाया गया था। 29 अक्तूबर की रात को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बूड़े बाबा की पुलिया क्वार्सी चौराहे पर कुछ बदमाश हैं। इस पर पुलिस ने वहां पहुंच कर क्वार्सी चौराहे की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार दोनों लोगों ने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। जिससे बाइक गिर गई। बाद में दोनों को हिरासत में ले लिया।
इस तरह झगड़े के बाद बना प्लान
शाहबजे की हत्या आपसी झगड़े में हुई और मुनीर गैंग में रहे जुबैर इस घटना का मास्टर माइंड रहा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अहमद उर्फ चिंगारी का शाहबजे के भाई अज्जू से झगड़ा हो गया था। घटना वाले दिन शाहबजे व उसके साथी जहुर व मयंक आदि के द्वारा तस्वीर महल के पास जुबैर के भाई अहमद के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान अहमद के साथी आमिर ने भागकर जुबैर, कुमैल आदि को सूचना दी गई। इसके बाद जुबैर व उसके साथी तस्वीर महल के पास आए। तब तक शाहबेज व उसके साथी जा चुके थे। इस संबंध में जुबैर, कुमैल, दानिश, सरताज, अहमद उर्फ चिंगारी, जुबैर का भाई अहमद, जुबैर के पिता रफत उल्लाह, आमिर, समीर , जफ र आदम , बाबर गुड्डू, आतिफ आदि के द्वारा मीटिंग कर शाहबेज व उसके साथियों को जान से मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन
कैंपस में भी घेरा और फायर किए थे
इसके बाद आतिफ द्वारा जुबैर को तमंचा व कारतूस उपलब्ध कराये गये। साथी लोग मिलकर शाहबेज व उसके साथियों को तलाश करते रहे। तभी शाहबेज अपने एक साथी के साथ बाइक से आया। जो इन्हें देखकर मोटर साइकिल से तेजी से भागने लगा तो हम लोगों ने कुमैल की बुलेट मोटर साइकिल से समीर की सफेद स्कूटी व आदम की मोटरसाइकिल से पीछा किया गया। एएमयू कैंपस में आर्ट फैकल्टी के सामने व पुरानी चुंगी पर कई बार शाहबेज के ऊपर फायर करते हुये उनका पीछा करते रहे । रेडियो कालोनी के सामने शाहबेज को कई गोलियां लगी और वह लड़खड़ा कर गिरा। यह लोग वापस मुड़कर भाग गये। जुबैर, दानिश, कुमैल व अहमद चिंगारी एमएम हाल के तरफ चले गये। शेष लोग इधर उधर हो गये। कुमैल भी मोटरसाइकिल लेकर चला गया। जुबैर ,दानिश व अहमद चिंगारी काफी देर बाद शमशाद मार्केट की तरफ चले गये। शाहबेज को मारने के लिए बनाई हुई योजना में जुबैर के पिता रफतउल्लाह ने कहा था कि तुम लोग शाबेज को मारो। जो पैसा खर्च होगा मैं करूंगा। आतिफ ने कहा था हथियार व कारतूस मैं लाकर दूंगा।
यह हुए हैं गिरफ्तार
1- अहमद उर्फ चिंगारी पुत्र उमर फारुख निवासी धौर्रा माफी
2- आतिफ पुत्र मो. जमीर निवासी जाकिर नगर, नगली नंबर पांच थाना क्वार्सी
यह हुआ बरामद
- हत्या में प्रयुक्त नामजद आरोपी कुमैल की बुलेट बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, आतिफ से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार और टीम, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा और उनकी टीम
-जुबैर गैंग अब भी मुनीर के लिए काम कर रहा है। ऐसे इनपुट मिल रहे हैं। मुनीर के लिए रंगदारी वसूली से लेकर उससे जुड़े मुकदमों को प्रभावित करने का काम कर रहा है। मारा गया शाहबेज व जहूर भी पहले इन्हीं के साथ था, मगर लड़की विवाद में यह अलग हो गया। अब इन पर सख्ती होगी।-अजय कुमार साहनी एसएसपी