फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   saraph kee Car se nagade aur chandI udae

सराफ की कार से नगदी और चांदी उड़ाई

Sat, 08 Dec 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 08 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
saraph kee Car se nagade aur chandI udae
Jalandhar Loot
शुक्रवार शाम को एक्टिवा सवार बदमाश आगरा रोड पर सराफा कारोबारी की पेट्रोल पंप पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 400 ग्राम चांदी और दस हजार की नगदी रखे बैग को ले भागे। सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस मौके  पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है ।
विज्ञापन


अमित कुमार वर्मा पुत्र करोड़ी लाल वर्मा निवासी शांति पुरम की थाना गांधी पार्क के पनेठी क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार शाम को वह दुकान से घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में बोनेर के पास कार पंचर हो गई। अमित ने गाड़ी बोनेेर स्थित एक पेट्रोल पंप खड़ी कर दी और पंचर ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाने चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच एक्टिवा सवार दो युवक आए और गाड़ी का शीशा तोड़ अंदर रखे बैग को ले भागे। अमित ने लौटने के बाद गाड़ी का शीशा टूटा और अंदर रखा बैग गायब मिला। अमित के अनुसार आसपास के लोगों से पूछने पर पता लगा कि गाड़ी के पास एक्टिवा सवार लोग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ ने इसकी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर गांधी पार्क ने बताया कि सराफ की तहरीर के आधार के अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed