{"_id":"57ead4584f1c1b073d5753c8","slug":"ringtone-rings-sleeps-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजती रही रिंगटोन, सोती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजती रही रिंगटोन, सोती रही पुलिस
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
sleeps police
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर लुटेरे थे। पब्लिक लुट रही थी। दहशत फैलाने के लिए लुटेरे चाकू मारकर घायल भी कर रहे थे। लोगों ने 100 नंबर डायल किया ताकि पुलिस की मदद मिल सके लेकिन पुलिस सोती रही। रिंगटोन बजती रही।
लुटे पिटे लोग ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचे तो एक सिपाही नशे में थानेदार की टेबल पर सो रहा था। थाने में एक भी दरोगा नहीं था। कोई उनका हाल सुनने वाला न था तो लोग भड़क उठे। हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी सीओ विजयेंद्र द्विवेदी तक पहुंची तो उन्होंने फोन पर लोगों से बात की। सीओ के समझाने पर तहरीर देकर लोग घरों को लौटे।
यह सब कुछ गुजरा सोमवार रात पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र में। गांव कुंवरपुर निवासी भागीरथ सिंह सपा नेता हैं। उनका पुत्र कपिल कुमार गांव के ही राहुल पुत्र जमींपाल के साथ नोएडा की एक कंपनी में सर्विस मैन है।
विज्ञापन
सोमवार को वह किसी काम से अहमदपुरा स्थित शराब फैक्ट्री में आए थे। इसके बाद गांव आने के लिए अतरौली पहुंच गए। रात करीब 8.30 बजे कपिल ने पिता भागीरथ को बाइक लेकर अतरौली बुला लिया। वहां से तीनों बाइक से गांव जा रहे थे।
गांव तोछी से पहले जूनियर हाईस्कूल के निकट झाड़ियों में छिपे तीन बदमाश अचानक सामने सड़क पर आ गए। डंडा मारकर बाइक गिरा ली। इसके बाद बाइक, चार हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया।