फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahman threw stones at the inn in the old enmity , three injured

सराय रहमान में पुरानी रंजिश में पथराव, तीन जख्मी

Mon, 01 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बन्नादेवी सराय रहमान इलाके की बम पुलिस वाली गली में पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने एक घर पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। रविवार शाम हुए इस पथराव में एक ही पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। खबर पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


 तब तक हमलावर भाग गए। बताया गया है कि बबलू के परिजनों का मोहल्ले के ही लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में सुबह भी मारपीट हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष डॉक्टरी के लिए गया था। वहां से शाम को लौटा। इसके बाद फिर हमलावरों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इस पथराव में शहनाज, शानू, सब्बन आदि जख्मी हो गए। इनके साथ जमकर मारपीट भी की गई। खबर पर पुलिस भी पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग गए। बाद में इन तीनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed