{"_id":"59bee47f4f1c1bb2688b51b4","slug":"police-encounter-rioters-injured-handkerchief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर घायल
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश रवि उर्फ टमाटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार मध्यरात्रि महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के ओजोन सिटी कालोनी में एसओजी एवं सार्विलांस टीम के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश रकाबगंज आगरा का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मुठभेड़ में एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया।
दरअसल पिछले पंद्रह दिनों से महानगर में ताबड़तोड़ लूट, डकैती की वारदातों से परेशान पुलिस लुटेरों के पीछे लगी थी। सर्विलांस के जरिए लुटेरों की लोकेशन तलाशी जा रही थी। क्वार्सी पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी को रविवार देर रात जानकारी मिली कि बौनेर से क्वार्सी बाईपास को गंदा नाले के सहारे जो रास्ता आता है, उसी रास्ते से दो लुटेरे रामघाट रोड की ओर आ रहे हैं।
इस पर पुलिस ने घेरेबंदी की तो दोनों लुटेरे गंदे नाले में बाइक फेंककर खेतों की ओर भागे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एसओजी सिपाही के बाजू में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में लुटेरे रवि उर्फ चाचा, उर्फ लाला उर्फ टमाटर निवासी रकाबगंज आगरा की जांघ में गोली लगी है। घायल हुआ बदमाश पिछले दिनों महानगर में मुर्गे का अचार बेचने वाले और इंजीनियर कॉलोनी निवासी इंजीनियर व उसके किराएदार के यहां पड़ी डकैती शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में एसओजी का एक सिपाही एमपी सिंह भी घायल हुआ है। एसपी सिटी, एसएसपी मौके पर पहुंच गए थे। मध्यरात्रि में पुलिस भागे बदमाश की घेरेबंदी में लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि भागा बदमाश मुर्गे का अचार बेचने वाले के यहां डकैती में शामिल विक्रम हो सकता है।
- घायल लुटेरे का इलाज कराया जा रहा है। इलाज के बाद पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाया जाएगा। मध्यरात्रि तक भागे लुटेरे की तलाश में कांबिंग जारी है। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी।