फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police arrest prize money smuggler in encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी शराब तस्कर को दबोचा

Tue, 18 Dec 2018 01:40 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police arrest prize money smuggler in encounter
तस्कर की कार से बरामद शराब। - फोटो : Amar Ujala
टप्पल थाने की पुलिस ने दुर्गापुर माइनर के पास सोमवार को तड़के करीब सवा पांच बजे मुठभेड़ में एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 हजार रुपये का इनामी यह तस्कर कई मामलों में वांछित चल रहा था।  
विज्ञापन


 
टप्पल थाना प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार सोमवार को तड़के पहर करीब सवा पांच बजे पीपली गांव के पास चेकिंग के दौरान सफेद बोलेरो गाड़ी आई, जिसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर बोलेरो चालक पुलिस बैरियर तोड़कर भाग निकला। गाड़ी में बदमाशों का शक होने पर पुलिस ने पीछा करने के साथ ही वायरलेस पर फोर्स को बदमाशों के भागने की सूचना दे दी। उधर जट्टारी कस्बे के पास दुर्गापुर माइनर में जट्टारी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग में थे। बोलेरो सवार शराब तस्करों ने फिर पुलिस देखकर गाड़ी रोक दी और उतरकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा किया जिसमें दाहिने पैर में गोली लगने से शराब तस्कर मनोज कुमार पुत्र धन सिंह निवासी निगुना सिगुना थाना टप्पल गिर गया, जबकि उसके दो साथी जयवीर पुत्र सरूपा और एक अन्य भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन



टप्पल थाना प्रभारी के अनुसार बरामद बोलेरो गाड़ी से हरियाणा मार्का 28 पेटी शराब, एक पिस्टल दो कारतूस और 315 बोर का एक खोखा भी बरामद हुआ है। उधर पुलिस मुठभेड़ की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होते ही बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी के अनुसार मनोज कुमार पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। भाग गए दोनों शराब तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप
अलीगढ़। टप्पल पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए ईनामी बदमाश मनोज के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। मलखान सिंह जिला अस्पताल में परिजनों के साथ पहुंचे मनोज के एक पड़ोसी कपिल कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी वाहवाही के लिए मुठभेड़ का नाम दे रही है जबकि पुलिस ने मनोज को रविवार शाम को थाने बुलाया था। रात भर उसको हिरासत में रखा। इसके बाद सोमवार तड़के उसके पैर में गोली मारकर मुठभेड़ की सूचना फैला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed