{"_id":"6379843c703d62bd1f87e114338db955","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : मडराक में पथराव-फायरिंग, तीन जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत चुनाव : मडराक में पथराव-फायरिंग, तीन जख्मी
अलीगढ़
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : मडराक में
पथराव-फायरिंग, तीन जख्मी
अलीगढ़ (ब्यूरो)। रविवार रात को जिले में पंचायत चुनाव में टकराव का खाता मडराक के गांव सिखरना से खुल गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थन जुटाने के मुददे पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग में दो बच्चों सहित तीन लोग जख्मी हे गए। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज में घायल हरपाल ने बताया कि उनके मोहल्ले का कुलदीप बीडीसी चुनाव में अहम भूमिका निभा रहा है। वह रोजाना उनपर दबाव बना रहा था कि वह जहां कहे, वहीं उन्हें वोट डालना होगा, जिसका वे विरोध कर रहे थे। रविवार की रात कुलदीप शराब के नशे में उनके पास आया और अभद्र व्यवहार करने लगा। इसे लेकर झगड़ा मारपीट शुरू हो गई। हरपाल का आरोप है कि कुलदीप पक्ष ने इनपर फायरिंग कर दी। बचाव में पथराव किया गया। इस बीच छर्रे लगने से हरपाल के अलावा उसके परिवार के बच्चे 13 वर्षीय तरुण व 10 वर्षीय दिलीप जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मडराक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने झगड़ा होना स्वीकारा है। घायलों को जिला मुख्यालय भेजा गया है।