फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NRI couple bags bags from North East Express

एनआरआई दंपति का नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से बैग चोरी

Sat, 22 Jul 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 22 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
NRI couple bags bags from North East Express
indian railways
आनंद विहार से न्यू जलपाई गुड़ी जा रहे एनआरआई दंपति का नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से बैग पार हो गया, जिसमें जरूरी कागजात व लैपटॉप था। दंपति के संदेह पर जीआरपी ने ट्रेन में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


केरला के जिला कन्नूर थाना कलियापाली के गांव पासोकुमाली निवासी रजित अपनी पत्नी असवनी के साथ दिल्ली घूमने गए थे। रजित सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करते हैं जबकि उसकी पत्नी असवनी सीआरपीएफ दार्जिलिंग में तैनात है।
विज्ञापन


दोनों कुछ दिन पहले घूमने निकले थे। वह शुक्रवार को आनंद विहार स्टेशन से न्यू जलपाई गुड़ी जाने के लिए नार्थ ईस्ट ट्रेन में चढ़े। गेट पर भीड़भाड़ अधिक होने के कारण दंपति की लोगों से कहासुनी भी हुई। इसके बाद वह अपनी सीट पर आकर बैठ गए। इस दौरान नजदीक में दो युवकों आकर बैठे जिन्हें छोड़ने के लिए तीन लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद दंपति को पता चला कि उनका बैग गायब है। काफी तलाशने पर जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने जीआरपी स्कॉट को सूचना दी। दंपति के संदेह के आधार पर जीआरपी ने नजदीक बैठे दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed