{"_id":"59bae4ac4f1c1bb1688b4b22","slug":"now-dump-at-the-kamalpur-bypass-of-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अलीगढ़ के कमालपुर बाईपास पर डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब अलीगढ़ के कमालपुर बाईपास पर डाका
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में छुट्टा घूम रहे बदमाश ताबड़तोड़ वारदात करते फिर रहे हैं। बुधवार रात सशस्त्र बदमाशों ने क्वार्सी इलाके में कमालपुर बाईपास पर गांव अहमदपुर गड़मई के आटा चक्की-स्पेलर संचालक के घर डाका डाल दिया। बदमाशों ने यहां परिजनों को बंधक बनाकर व मारपीट कर कई लाख का माल लूट लिया।
करीब आधा घंटे के दौरान बदमाशों ने ढाई साल के मासूम को गोद में लेकर उसकी कनपटी पर तमंचा रख लूटपाट की। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है, जिसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की।
गांव अहमदपुर गड़मई निवासी विजय कुमार तीन भाई हैं। इनमें से एक भाई ने गांव से बाहर बाईपास पर कमालपुर गांव के मुहाने पर स्पेलर व आटा चक्की बना रखी है। बगल में मकान भी बना रखा है। बाकी दो भाइयों की इनके बगल में सीमेंट व ट्रैक्टर एजेंसियां हैं। विजय ने डिबाई में स्पेलर खरीदना तय कर दिया था और बुधवार को ही बैंक से करीब ढाई लाख रुपये देने के लिए निकाले थे, जो घर में रखे थे।
विज्ञापन
रात करीब ढाई बजे विजय चक्की पर बरामदे में सो रहे थे, जबकि परिवार बगल में मकान में सो रहा था। तभी छह-सात बदमाशों ने विजय को जगाकर तमंचे के बल पर धमकाते हुए घर का दरवाजा खुलवाया। विजय की आवाज पर अंदर से पत्नी वीनेश ने दरवाजा खोला तो बदमाश अंदर घुसे चले गए।
इसके बाद मां अंगूरी देवी, पत्नी व बेटियां 6 वर्षीय पायल, 5 वर्षीय काजल, 4 वर्षीय रितिक और ढाई साल के बेटे नीलेश को एक कमरे में बंधक बना दिया। फिर नीलेश को गोद में लेकर एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखते हुए घर में रखी नकदी आदि मांगी।