{"_id":"5bae80b2867a557fe732c46c","slug":"naushad-and-moutakim-s-mother-refuse-to-abduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशाद और मुस्तकीम की मां ने अपहरण से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौशाद और मुस्तकीम की मां ने अपहरण से किया इनकार
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नौशाद और मुस्तकीम की मां ने अपहरण से किया इनकार
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं फैजुल हसन पर अतरौली थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। इसके जवाब में छात्र नेताओं ने उन दोनों महिलाओं (शाहीन एवं शबाना) का शपथ पत्र एवं वीडियो मीडिया के पास भेजा है, जिसमें वह स्वयं अपने अपहरण से इंकार कर रही हैं और अपनी इच्छा से दिल्ली जाने की बात कह रही हैं।
अतरौली में डबल एनकाउंटर (नौशाद एवं मुस्तकीम) मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को मुस्तकीम की पत्नी हिना ने अपनी सास शबाना एवं शाहीन का अपहरण कर ले जाने का आरोप एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं फैजुल हसन पर थाना अतरौली में लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके जवाब में एएमयू के आरोपी छात्र नेताओं ने शबाना एवं शाहीन का वीडियो एवं शपथ पत्र मीडिया के पास भेजा है, जिसमें वे लोग अपहरण की घटना से इंकार कर रही हैं। उनका कहना है कि वह अपनी मर्जी से आई हैं। न्याय के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की बात कह रही है। छात्र नेताओं द्वारा जो शपथ पत्र मीडिया के पास भेजा गया है, उसमें कहा गया है कि पुलिस वालों ने घर में कैद कर रखा है।
विज्ञापन
खाने-पीने की दिक्कत है। मीडिया से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मेरी बहु एवं पोती से जबरदस्ती अंगूठे के निशान लेकर मदद करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। छात्र नेता फैजुल हसन एवं मशकूर अहमद उस्मानी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे लोग मानवाधिकार आयोग के पास भी जाएंगे।
मशकूर एवं फैजुल ने छात्र राजनीति को किया शर्मसार
भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. निशित शर्मा ने कहा कि एएमयू छात्र संघ के दो पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं फैजुल हसन ने छात्र राजनीति को शर्मसार कर दिया है। एएमयू के छात्र राजनीति के गिरते स्तर, विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित करने के लिए यही लोग जिम्मेदार है।
एएमयू की छात्र राजनीति गरमाने की आशंका
एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं फैजुल हसन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद छात्र राजनीति गरमाने की आशंका है। एएमयू में अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद क्या छात्र नेताओं के खिलाफ एएमयू प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में कोशिश के बावजूद प्रॉक्टर से बात नहीं हो सकी। पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन का कहना है कि एएमयू प्रशासन से नोटिस मिलता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।