फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Name the priest was heavy in theft

पंडित जी को भारी पड़ा चोरी में नाम बताना

Wed, 17 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। गोंडा के गांव बसौली में चार दिन पहले एक किसान के घर चोरी में गांव के दो लोगों के नाम बताना पंडितजी को भारी पड़ गया। वह दोनों लोग पंडितजी को गांव उठा लाए और उनसे इसे लेकर जब ज्यादा पूछताछ हुई तो वह माफी पर उतर आए। बाद में उन्हें गलती मानने व माफी मांगने पर ही छोड़ा गया।

वाकया कुछ इस तरह हुआ कि गांव के राजेंद्र सिंह कैंसर रोग से पीड़ित हैं, जिनके इलाज के लिए बेटे बब्बन ने 50 हजार रुपये जुटा कर रखे थे। 12 फरवरी की रात घर से नकदी के साथ कीमती जेवरात भी चोरी हो गए। इस पर अगले दिन पुलिस को बताने के बजाय राजेंद्र सिंह के परिजन गांव कलुआ बेलौठ में एक पंडित के पास गए। जहां पंडित ने उन्हें गांव के दो लोगों के नाम बताए और कहा कि उन्हीं ने चोरी की है। जिन दो लोगों के नाम बताए थे। उनकी आम शौहरत इतनी अच्छी थी कि उन पर शक भी नहीं किया जा सकता था। मगर बात चूंकि पंडित ने बताई थी, इसलिए गांव में आकर चर्चा हुई। वह दोनों लोग इस खबर पर भड़क गए और फिर बब्बन के साथ मंगलवार को पंडित के पास जाने लगे। मगर पंडित रास्ते में ही मिल गया और वह लोग पंडित को गांव में ही ले आए। यहां लाकर जब उससे चोरी को लेकर सबूत, वजह तमाम सवाल पूछे गए तो पंडित चकरा गया। बाद में सख्ती हुई तो वह माफी मांगने पर उतर आया। उसने कहा कि वैसे ही अंदाजे से बता दिए। तब जाकर माफी मांगने पर पंडित को छोड़ा और बब्बन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मंगलवार को ही थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी। पुलिस अब चोरी की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed