{"_id":"57ec1fc34f1c1b073d5764a2","slug":"my-brother-gave-him-the-chance-to-touch-the-feet-of-the-stakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा कहकर छूए पांव मौका देख दे गई दांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा कहकर छूए पांव मौका देख दे गई दांव
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर इलाके की प्रद्युम्न कॉलोनी में गांधीपार्क थाना पुलिस की कृपा से बेखौफ घूमती शातिर महिला एक बीज कारोबारी के घर से लाखों के जेवर पार कर ले गई। जब परिजनों को इस चोरी की खबर लगी तो थाना पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। बाद में शिकायत एसपी सिटी तक पहुंची तो हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन महिला को दबोच लिया और उससे बीज कारोबारी के घर से गया माल भी बरामद हुआ है।
यह चोरी का वाकया सोमवार की दुपहर का है। प्रद्युम्न कॉलोनी के बीज कारोबारी प्रदीप कुमार के घर पाठ हो रहा था। तभी करीब साल की बच्ची को गोद में लिए एक महिला घर में दाखिल हुई। कारोबारी को जीजा कहकर पैर छूए और उनकी पत्नी निम्मी को जीजी कहकर गले लगी।
विज्ञापन
तब लोगों ने उसे रिश्तेदार समझा। व्यस्त परिजनों ने भी भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद यह महिला कपड़े ठीक करने के बहाने एक कमरे में गई। वापस लौटी और बच्ची को उठाकर घर से चली गई।
कारोबारी के अनुसार उसकी पत्नी ने जेवर उतार कर अलमारी में रखे थे। मंगलवार को हवन था। जेवर निकालने के लिए पत्नी ने अलमारी खोली तो जेवर गायब थे। आयोजन के समापन के बाद बुधवार की सुबह पूरा घर खंगाल लिया, मगर जेवर नहीं मिले।
चोरी का शक होने पर जब पुलिस के पास पहुंचे तो एक फुटेज दिखाई गई। परिजनों ने महिला को पहचान लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि एक महिला कोई रिश्तेदार नहीं थी। यह भी बताया कि महिला 12 सितंबर को इलाके में ही चोरी करते पकड़ी गई थी, मगर उसे थाने से ही छोड़ दिया।
शिकायत एसपी सिटी तक पहुंची, तब हरकत में आई पुलिस ने एटा चुंगी से महिला को दबोच लिया। उससे कुछ माल भी बरामद हो गया था।