फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Moving the injured in a car, the body thrown after death

घायल को गाड़ी में घुमाता रहा, मरने के बाद फेंका शव

Thu, 13 Jun 2019 03:12 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 13 Jun 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
Moving the injured in a car, the body thrown after death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
 मंगलवार को एक जुगाड़ बाइक वाहन चालक मैक्स गाड़ी के साथ करीब एक किलोमीटर तक घिसटते हुए चला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के नाम पर मैक्स चालक गाड़ी में डालकर सड़कों पर इधर, उधर टहलाता रहा और मौत हो जाने पर रात के अंधेरे में लोधा थाना क्षेत्र के जंगल में फेंककर भाग निकला। बुधवार की सुबह शव मिलने से फैली सनसनी के बाद पुलिस ने रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब शव फेंके जाने की मैक्स चालक की कारस्तानी सामने आ सकी।
विज्ञापन



40 वर्षीय बुद्धसेन पुत्र बाबूराम निवासी दानगढ़ थाना डिबाई जिला बुलंदशहर हाल निवासी सारसौल पुलिस चौकी के पीछे थाना बन्ना देवी अलीगढ़ सोमवार की शाम हरकुट फर्नीचर हाउस से अपने जुगाड़ बाइक वाहन पर कूलर लादकर अकराबाद क्षेत्र में आपूर्ति देने जा रहे थे। रास्ते में पहिया पंक्चर हो गया। उसे सही कराकर वह आगे बढ़े तो रात हो गई। मंगलवार की सुबह उनका जुगाड़ वाहन फिर खराब हो गया। उन्होंने अलीगढ़ की ओर से आ रहे मैक्स लोडर से लिफ्ट ली और उसके पीछे अपना जुगाड़ वाहन रस्सी से बांध दिया। कुछ दूर बाद स्पीड ब्रेकर के चलते जुगाड़ वाहन पलट गया और वह करीब एक किलोमीटर तक घिसटते हुए चले गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन




बताते हैं कि इस पर राहगीरों ने मैक्स चालक की पिटाई कर दी। इलाज के नाम पर मैक्स चालक बुद्धसेन को अपनी गाड़ी में लादकर घुमाता रहा और मरने के बाद शव बोरे में बंद कर रात में लोधा क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर अखन के जंगल में रेलवे लाइन किनारे फेंककर भाग निकला। बुधवार को तड़के पहर शौच के लिए निकले लोगों की नजर पड़ने पर सूचना पुलिस तक पहुंची। मृतक के दामाद रॉकी पुत्र करन सिंह निवासी सारसौल की ओर से अज्ञात मैक्स चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed