{"_id":"6b0b3f06c0636a9fb301d394","slug":"four-lives-lost-in-a-race-between-tractor-drivers-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1047391-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर चालकों की दौड़ में हार गईं चार जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर चालकों की दौड़ में हार गईं चार जिंदगियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। चीनी मिल से निकलने के बाद दो ट्रैक्टरों के चालकों में लगी रेस ने चार जिंदगियां खत्म कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अगवानपुर स्थित दीवान चीनी मिल से निकलते ही ट्रैक्टर चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक करीब 200 मीटर दूर ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद भाग गया। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस शनिवार की सुबह बिजनौर के नूरपुर से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस में दस सवारियां बैठी थीं। हादसे में जान गंवाने वाले लोकेंद्र कुमार जोशी, शिक्षिका दीपिका चौहान नूरपुर से सवार हुए थे जबकि अर्चना, उसका बेटा अर्पण और उसके पति जॉनसन छजलैट से बैठे थे। बस की गति सामान्य थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि करीब 7:30 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना डालने के बाद चीनी मिल से बाहर निकली थीं। दोनों ट्रैक्टर के चालक बहुत तेजी में थे। दोनों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची थी। हादसा करने वाला ट्रैक्टर पीछे रह गया तो उसने तेजी से आगे निकलने की कोशिश की। उसने दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक किया और निकलने की कोशिश की। इसी दौरान पिकअप निकल गया और ट्रॉली बस में टकरा गई जबकि ट्रैक्टर आगे निकल गया। ड्राइविंग सीट को छोड़कर उसके पीछे वाली सीटों के बराबर से ट्रॉली का एक साइड का हिस्सा बस को चीरते हुए पीछे निकल गया। जिसकी चपेट में आकर मासूम समेत चार लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक की तलाश की तो करीब 200 मीटर आगे एक ट्रैक्टर खड़ा मिल गया। यह ट्रैक्टर छजलैट के कूड़ामीरपुर गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
-- -- -
मां बेटे के फट गए थे भेजा
मुरादाबाद। बस चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉला से बस को बचाने का प्रयास किया। चालक ने बस को मोड़ दिया लेकिन तब तक ट्रॉला चालक की सीट से खिड़की को चीरते हुए निकल गया। इस हादसे में अर्चना और उसके बेटे अर्पण का सिर ट्रॉला में लगे लोहे से टकराकर फट गया। दोनों का भेजा भी बाहर निकल आया और बस में खून ही खून हो गया। दीपिका और लोकेंद्र कुमार जोशी के सिर में भी चोटें आईं। जिसमें चारों की मौत हो गई।
-- --
निगम अफसरों का दावा, 43 किलोमीटर थी बस की रफ्तार
मुरादाबाद। परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र के एसएम अनुराग यादव का दावा है कि उन्होंने बस की लाइव लोकेशन की जांच कराई है। जिससे पता चला कि हादसे के समय बस की रफ्तार 43 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
विज्ञापन
-- -
कार से उतरकर बस में सवार हुआ था जॉनसन मसीह का परिवार
मुरादाबाद। छजलैट के सदूपुरा निवासी अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। भांजी की शादी में शामिल होने जॉनसन, पत्नी अर्चना और बेटे अर्पण के साथ 22 नवंबर को घर आए थे। 23 नवंबर को भांजी की शादी में शामिल हुए थे। शनिवार को अहमदाबाद जाने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होना था। उनके परिवार के लोग कार से उन्हें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहे थे लेकिन छजलैट में रोडवेज बस मिल गई तो वह सवार हो गए थे। उन्होंने खिड़की की साइड में पत्नी और बेटे को बैठा दिया था जबकि वह पास में ही बैठ गए थे। अभी लदावली के पास पहुंचे ही थे कि बस हादसे का शिकार हो गई। जॉनसन भी घायल हो गए। जॉनसन बार-बार अपनी पत्नी और बेटे को याद कर रो रहे हैं।
-- -
हादसे में फ्रैक्चर होने के बाद भी भर्ती नहीं हुए जॉनसन मुरादाबाद। हादसे में पत्नी और बेटे को खोने वाले जॉनसन मसीह भी घायल हैं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। बेटे और पत्नी की मौत के गम में हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इन्कार कर दिया। वह बार-बार रोते हुए बोल रहे थे कि पांच माह पहले ही हादसे में भाई मून को खोया था अब पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई।
-- -
विद्यालय जा रही थीं शिक्षिका दीपिका चौहान मुरादाबाद। बिजनौर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के जाफरपुर कोट निवासी दीपिका चौहान रामपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थीं। वह रामपुर में किराये के मकान में रहती थीं। दीपिका के पति प्रखर सिंह भी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। दो दिन पहले ही दीपिका घर आई थीं और शनिवार को ड्यूटी जा रही थीं।
-- -
10 मार्च में होनी है लोकेंद्र की दो बेटियों की शादियां
मुरादाबाद। हादसे में जान गंवाने वाले लोकेंद्र कुमार जोशी की सात बेटियां हैं, दो बेटियों की शादी कर दी है। 2026 में बेटी आंचल और मुस्कान की शादियां होनी हैं।