फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother beaten so by student suicide

मां ने पीटा, इसलिए किया छात्रा ने सुसाइड

Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mother beaten so by student suicide
मां ने पीटा, इसलिए किया छात्रा ने सुसाइड - फोटो : महीपाल ‌सिंह
 महानगर के स्वर्ण जयंती इलाके की छात्रा के सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराए गए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने गिरफ्तारी के बाद जो राज उगले हैं, वह वाकई चौंकाने वाले हैं। युवक की मानें तो परिचय के बाद से वह उससे शादी की जिद पर थी और वह उसे समझाता-मनाता रहा। जब नहीं मानी तो उसने उसकी मां से रात को शिकायत कर दी। मां ने बेटी को उसके ही सामने जमकर पीटा। इसके बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। हालांकि पुलिस उसकी कहानी को अभी सही नहीं मान रही। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

कुलदीप विहार क्वार्सी निवासी 28 वर्षीय नितांशू गौड़ उर्फ राजा का खिरनी गेट पर पुराना आयुर्वेदिक दवाखाना है। अब वह निरंजनपुरी पर दवाखाना खोलने की तैयारी में है। छात्रा के घर के बगल में उसकी बुआ रहती हैं। जहां राजा का आना जाना है और छात्रा की मां के भी उनसे अच्छे रिश्ते हैं। वहीं उसकी मुलाकात इन लोगों से हुई। तीन माह पहले छात्रा की मां की तबियत बिगड़ी तो वह अस्पताल में भर्ती हुई। उसी समय खुद उसकी मां ने राजा को बेटी की देखभाल के लिए घर भेजा।
विज्ञापन

यह भी बताया कि उसे एक सिम की जरूरत है, वह दिला देना। इसके बाद दोनों में परिचय हुआ और मोबाइल नंबर पर छात्रा ने राजा को एसएमएस भेजना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों एसएमएस भेजने लगे। अब आकर वह उससे शादी की जिद करने लगी। वाट्सएप पर व फेसबुक पर इस तरह की बातें करने लगी। चूंकि छात्रा की उम्र उससे काफी कम थी, इसलिए उसने उसे समझाया। वाट्सएप नंबर ब्लाक तक कर दिया। मगर वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा की मानें तो उसकी ज्यादा जिद व धमकियाें से वह डर गया। शुक्रवार की शाम वह उसके घर पहुंचा और उसकी मां को पूरा प्रकरण बताते हुए शिकायत कर दी। यह सुन मां ने राजा के सामने ही बेटी को पीटा। इसके बाद राजा अपने घर चला आया। इसी के बाद छात्रा ने कब सुसाइड कर लिया। उसे कुछ नहीं पता।

उसने पुलिस से कहा है कि अगर चाहें तो वह छात्रा की मां से आमने-सामने भी यह जानकारी कर सकते हैं। एसओ क्वार्सी विनोद यादव के अनुसार अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इधर, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसएसपी के सामने भी ले जाया गया।
वहां भी उसने यही जानकारी दी। बता दें कि शनिवार तड़के छात्रा की लाश छत पर रेलिंग के सहारे टंगी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed