फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   missing man's body was found in ?forest

जंगल में मिला सात दिन से लापता युवक का शव, जानवर नोच ले गए मांस

Sun, 25 Oct 2015 02:58 AM IST
अकराबाद/अमर उजाला ब्यूूराे
अकराबाद/अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 25 Oct 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
missing man's body was found in ?forest
पिलखना निवासी 25 वर्षीय जाहिद पुत्र मुन्ना हसन कस्बे में ही बंटी लाला की दुकान पर काम करता था। बंटी का भतीजा भी मोनू पुत्र अशोक भी वहां काम करता है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि 18 अक्तूबर की सुबह जाहिद के पास मोनू का फोन आया और बैंक से लोन दिलाने की बात कहते हुए वह जाहिद को साथ अलीगढ़ ले गया। शाम तक जाहिद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।

21 अक्तूबर को परिजनों ने थाना अकराबाद में गुमशुदगी दर्ज करा दी और बेटे की हत्या की आशंका भी जताई। शनिवार को कुछ मछुआरे हरदुआगंज थानाक्षेत्र में चगेरी नहर पुल के समीप मछलियां पकड़ रहे थे। तभी उन्होंने कुत्तों को झाड़ियों से कुछ चीज खींचते देखा।
विज्ञापन


लड़कों ने पास जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया। शव से कुछ दूरी पर पड़े कपड़े और ताबीज के आधार पर उन्होंने शिनाख्त कर ली। मृतक के पिता ने मोने और उसके साथ्ाी प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ संजय पांडेय के अनुसार मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के कपड़ों में से अलीगढ़ के एक वीयर बार का बिल भी मिला है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed