फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Marriage property attachment to Bhopal police

विवाहिता की संपत्ति कुर्की को भोपाल जाएगी पुलिस

Fri, 24 Nov 2017 01:59 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 24 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले पति ने अपनी पत्नी समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 10 जून 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में उसके ससुर व दोनों सालों को जेल भेज दिया, लेकिन पत्नी और सास भागने में सफल रहीं। पुलिस ने गत माह इनके घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिए। अब कोर्ट ने पुलिस को कुर्की की कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए पुलिस कुर्की के लिए भोपाल जाने की तैयारी करने में लग गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के बदरबाग निवासी तुस्कीम हुसैन पुत्र रियासत के अनुसार अक्तूबर 2014 में उसका निकाह मध्य प्रदेश के जिला भोपाल, थाना कोहेफिंजा के करबला रोड स्थित साजिद नगर निवासी सना पुत्री जावेद के साथ हुआ था। शादी से पहले ससुरालियों ने लड़की को कंप्यूटर इंजीनियर बताया, लेकिन वह नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा और स्वीकार कर लिया, लेकिन उनकी पत्नी जब भी जेवर पहनकर मायके जाती तो वहां जेवर रख आई। इसका विरोध किया तो घर में झगड़ा होने लगा। अक्तूबर 2015 को वह जेवर और लैपटॉप के साथ मायके गई, लेकिन लौटकर नहीं आई। कई बार प्रयास भी किए, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 10 जून 2017 को पत्नी सना, ससुर जावेद, सास रूबीना, साले कासिम और दानिश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश दी तो ससुर और साले तो हत्थे चढ़ गए, लेकिन सास और पत्नी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट से कुर्की वारंट प्राप्त कर उनके घर पर चस्पा कर दिए, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। अब पुलिस कुर्की के लिए भोपाल जाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed