फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maoists attack Congress leader's daughter-in-law

कांग्रेस नेता के घर बहू के मायके वालों का हमला

Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Maoists attack Congress leader's daughter-in-law
पथराव में घायल - फोटो : Dig Vishal
 महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया में रविवार की शाम चंदौसी से आए लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के कांग्रेस नेता परिवार के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि घर में जो भी मिला सभी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। लड़का पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कैलाश वाल्मीकि पुत्र प्यारे लाल निवासी चंदनिया थाना क्वार्सी के बेटे विशाल की शादी 2015 में सीकरी चंदौसी निवासी पिंकी पुत्री विजय से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। इस पर पिंकी अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बहू की घर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। यहां तक की कोर्ट का भी सहारा लिया गया। रविवार को पिंकी पक्ष से कुछ चंदौसी से आकर विशाल के घर पर आ धमके। आरोप है कि उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग भी की। फायरिंग में घर के पड़ोस में रहने वाली महिला ममता सैनी भी छर्रा लगने से घायल हो गईं। 


इसके अलावा विशाल का दोस्त सागर, पिता कैलाश वाल्मीकि और सुनील गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दीनदयाल में भर्ती कराया है। पूरे मामले में पीड़ित पक्ष ने लड़की पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। वही लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के का शादी से पहले ही कहीं संबंध चल रहा है। इसी को लेकर वह लड़की के साथ मारपीट कर परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed