फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lucknow student arrested with illegal pistol

लखनऊ के छात्र को अवैध पिस्टल सहित दबोचा

Sun, 06 Jan 2019 02:05 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 06 Jan 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lucknow student arrested with illegal pistol
पिस्टल के साथ पकड़ा गया अभियुक्त। - फोटो : Rupesh
लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय के छात्र को क्वार्सी पुलिस ने यहां नगला पटवारी इलाके में अवैध पिस्टल सहित दबोचा है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसकी तरह अनेक युवक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में अवैध रूप से रहकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। पकड़ा गया छात्र गाजीपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किला रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने बाबर उर्फ  शेफ  पुत्र मो. शकील खां निवासी सर सैय्यद नगर, सिविल लाइंस, अलीगढ़ को शक के आधार पर पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 375 ग्राम नशीला पाउडर और एक 30 बोर का पिस्टल व कारतूस आदि बरामद किया है। बाबर ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से गाजीपुर जिले के थाना दिलदार नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ पुलिस रिकार्ड में हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का मुकदमा पहले से दर्ज है। वह लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय का छात्र है और यहां एएमयू के एमएम हॉल में परिचित छात्र के संग रह रहा था। उसने यह भी बताया कि उसकी तरह अन्य कई  बाहरी कैंपस में अवैध रूप से रह रहे हैं। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में एसआई अरविंद कुमार, ब्रह्माशंकर, उदयवीर सिंह, रजनीश, राजेश मावी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयगंज में अवैध हथियार सहित युवक दबोचा
 महानगर के जयगंज इलाके  से एक युवक को थाना सासनी गेट पुलिस ने अवैध हथियार सहित दबोच लिया। युवक के बारे में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हालांकि युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि एसआई जितेंद्र सिंह और रामवीर सिंह शुक्रवार रात को क्षेत्र में गश्त करने गए थे। इसी दौरान मुखबिर ने युवक के बारे में सूचना दी। सूचना के आधार पर गोविंद कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी ईशानगर, सासनी गेट को पकड़ा गया। उसके पास से एक देसी रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed