{"_id":"5ceee891bdec2207254c9cb2","slug":"kid-s-death-driver-crushed-to-death-by-crushing-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत चालक को पीटकर बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत चालक को पीटकर बंधक बनाया
Thu, 30 May 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 30 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बब्लू का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भौनई में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की हिरासत से चालक को पुलिस अपनी हिरासत में ले सकी। पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव भौनई निवासी गोवर्धन सिंह कस्बे में सिलाई का काम करते हैं। बुधवार की सुबह करीब छह बजे उनका बड़ा बेटा 13 वर्षीय बब्लू साइकिल से गांव में स्थित चक्की में गेहूं पिसवाने गया था। वहां से लौटते समय बाईकलां से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बब्लू को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक मो. रफीक को पकड़ लिया और पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया।
सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद चालक को अपनी हिरासत में लिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोवर्धन सिंह ने ट्रैक्टर चालक मो. रफीक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।