फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Incharge dispute passenger bus passes away, two die

किराए के विवाद में परिचालक ने चलती बस से दिया धक्का, दो की मौत

Wed, 21 Nov 2018 01:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Incharge dispute passenger bus passes away, two die
demo pic
दसवीं के छात्र और एक युवक को मंगलवार की देर शाम निजी बस के कंडक्टर ने किराये के विवाद में चलती बस से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरे छात्र को पीछे आ रहे ट्रैक्टर-ट्रौला ने कुचल दिया, जबकि युवक बस की खिड़की को पकड़कर काफी दूर तक घिसटता रहा। यात्रियों के हंगामे पर चालक व कंडक्टर बस रोककर फरार हो गए। बाद में लोग घायलों को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय लाये। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 घटना हरदुआगंज क्षेत्र के साधू आश्रम के पास का है। अलीगढ़ से मजदूरी कर लौट रहे नरेंद्र पुत्र प्रमोद निवासी चेंडौल सुजानपुर और हरदुआगंज से कोचिंग कर लौट रहे दसवीं के छात्र देवेंद्र पुत्र पथवारी निवासी भवीगढ़ बरला का किराए को लेकर निजी बस के परिचालक से विवाद हो गया। दोनों यात्री बस के गेट पर खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि परिचालक ने चलती बस से दोनों को धक्का दे दिया। इस पर देवेंद्र तो सड़क पर जा गिरा और पीछे आ रहे ट्रैक्टर ट्रोला की चपेट में आ गया, जबकि प्रमोद बस को पकड़े हुए करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन




यात्रियों के हंगामा करने पर बस चालक और परिचालक गाड़ी खड़ी कर भाग निकले। घायलों को सड़क पर पड़े देख बस में ही सवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेता जूली ठाकुर ने हादसे का वीडियो बना रहे युवकों से घायलों को अस्पताल भेजने की मदद मांगी। इसके बाद एक निजी कार को रुकवाकर घायलों को दीनदयाल चिकित्सालय ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को पुलिस ने भेज दिया था। इधर, अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे परिचालक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। देर रात समाचार लिखे जाने तक प्रकरण में तहरीर नहीं मिली थी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed